लखनऊ में क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन:विधायक राजेश्वर सिंह हुए शामिल, बोले- देश के संचालन के लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों की जरूरत
दशहरा के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ के विशालखंड स्थित CMS स्कूल में भारतीय क्षत्रिय समाज की ओर से सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ क्षत्रिय समाज की परंपराओं और उनके सामाजिक दायित्वों पर चर्चा की गई। युवाओं में जागरूकता लाने के लिए सामूहिक आयोजन भारतीय क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत ने कहा कि शस्त्र पूजन सनातन परंपरा का हिस्सा है। भगवान राम की ओर से रावण पर विजय प्राप्त करने की परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए सामूहिक शस्त्र पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि घरों में भी शस्त्र पूजन होता है, लेकिन सामूहिक आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को अपनी परंपराओं से परिचित कराना है। गहलोत के मुताबिक, क्षत्रिय समाज के युवाओं को भगवान राम और महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की रक्षा और लोगों को साथ लेकर चलने की भावना विकसित करनी चाहिए। देश के संचालन में शास्त्र और शस्त्र दोनों जरूरी: राजेश्वर सिंह कार्यक्रम में शामिल विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश के संचालन के लिए शास्त्र और शस्त्र, दोनों की आवश्यकता होती है। दशहरा के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन को उन्होंने परंपरा से जुड़ा आयोजन बताया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन कर परंपरा के निर्वहन का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)