लखनऊ में फार्माविजन का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से:फार्मेसी के मुद्दों पर मंथन, नेपाल का प्रतिनिधिमंडल भी होगा शामिल
लखनऊ में फार्माविजन का 13वां राष्ट्रीय अधिवेशन 26 और 27 सितंबर को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में होगा। दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर से 779 प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें 465 छात्र और 311 छात्राएं हैं। नेपाल से भी प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। ABVP अवध प्रांत की ओर से शुक्रवार को कैसरबाग स्थित प्रांत कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अधिवेशन की जानकारी दी गई। फार्माविजन के राष्ट्रीय संयोजक अपूर्व नन्दी ने बताया कि फार्माविजन फार्मेसी विद्यार्थियों का अखिल भारतीय मंच है। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को पाठ्यपुस्तकों से आगे सोचने के लिए तैयार करना और फार्मेसी शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा को बढ़ावा देना है। फार्मेसी क्षेत्र के मुद्दों पर होगी चर्चा अधिवेशन में फार्मेसी शिक्षा, स्टूडेंट्स के एकेडमिक और व्यावसायिक जरूरतों के साथ क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा होगी। विद्यार्थियों, शोध छात्रों और विशेषज्ञों को अपने अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा। क्विज से युवा संसद तक होंगी गतिविधियां अधिवेशन में क्विज प्रतियोगिता, मॉडल और पोस्टर प्रेजेंटेशन, फार्माप्रेन्योर, फार्माथान और युवा संसद का आयोजन होगा। इन गतिविधियों के जरिए स्टूडेंट्स को फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि फार्माविजन का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार लखनऊ में हो रहा है। देशभर से फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स, शिक्षक, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। इस दौरान फार्माविजन के राष्ट्रीय संयोजक अपूर्व नन्दी, प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा, राष्ट्रीय सहसंयोजिका श्रेया, संयोजक प्रियांशु पाठक और अवध प्रांत संयोजक आकाश माथुर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)