लखनऊ में राइफल से कुत्ते को गोली मारी:बाइक सवार ने बंदूक लोड कर फायर किया, सीसीटीवी में घटना कैद

Oct 06, 2026 - 19:00
0
लखनऊ में राइफल से कुत्ते को गोली मारी:बाइक सवार ने बंदूक लोड कर फायर किया, सीसीटीवी में घटना कैद
लखनऊ के तालकटोरा इलाके में बाइक सवार युवक ने कुत्ते को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बाइक सवार बाइक रोककर बंदूक में गोली लगाते हुए दिख रहा है। इसके बाद कुत्ते के पास आते ही निशाना लगाकर फायर कर देता है। मामले में एक एनजीओ ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी है। आसरा दी हेल्पिंग हैंड्स एनजीओ की संचालिका चारु खरे ने बताया 6 सितंबर को सुबह करीब 6:30 बजे ग्रीन फील्ड स्कूल विशन ऑप्टिकल राजाजीपुरम के पास एक अज्ञात बाइक सवार गुजर रहा था। उसके पास राइफल थी। तभी कुत्ते भौंकने लगते हैं। गली के पास बाइक सवार अचानक रुकता है और राइफल निकाल कर कुत्ते को गोली मार दी। गोली लगने के कारण कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें बाइक सवार नीली वर्दी पहने दिखाई दे रहा है। जिसके कंधे पर एक राइफल टंगी है। वह गुजरता है तभी कुछ कुत्ते उस पर भौंकने लगते हैं। इसको देखकर वह बाइक रोक लेता है और खड़ा हो जाता है, फिर अपनी जेब से गोली निकलता है। जिसे राइफल में डालता है फिर कुत्ते भोंकते हुए उसके दूसरी तरफ आते हैं। तभी एक कुत्ते पर फायर कर देता है। जिससे कुत्ता मौके पर ही मर जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User