लखनऊ में राम मंदिर जैसे दुर्गा पंडाल का ड्रोन-VIDEO:20 हजार बांस-बल्ली लगे, 2 लाख स्क्वायर फीट जमीन पर बना राज्य का सबसे बड़ा पंडाल

Oct 17, 2026 - 13:42
0
लखनऊ में राम मंदिर जैसे दुर्गा पंडाल का ड्रोन-VIDEO:20 हजार बांस-बल्ली लगे, 2 लाख स्क्वायर फीट जमीन पर बना राज्य का सबसे बड़ा पंडाल
चंद्रमा के नीचे दूधिया रोशनी में चमकता संगमरमर जैसा भव्य पंडाल... झिलमिलाती लाइटें और बारीक नक्काशी। लखनऊ के जानकीपुरम में बना यह दुर्गा पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 2 लाख स्क्वायर फीट में फैले इस पंडाल को राम मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। 110 फीट ऊंचे, 110 फीट चौड़े और 110 फीट गहरे पंडाल में 18 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस पंडाल को तैयार करने में पश्चिम बंगाल के 54 कारीगरों ने करीब 3 महीने तक दिन-रात मेहनत की। इसे बनाने में 20 हजार बांस, 7 हजार मीटर कपड़ा और 300 लीटर पेंट का इस्तेमाल किया गया है। उत्सव पूजा समिति के संयोजक सौरभ बंधु उपाध्याय के मुताबिक, इस आयोजन की शुरुआत 1995 में हुई थी। इस बार 32वां आयोजन किया जा रहा है। यहां पूजा के साथ किड्स जोन, फूड स्टॉल और झूलों की भी व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। देखिए इस पंडाल का शानदार ड्रोन वीडियो….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User