लखनऊ में RMLNLU का पांचवां दीक्षांत समारोह:CM योगी होंगे मुख्य अतिथि, 260 स्टूडेंट्स-रिसर्चर को मिलेंगी उपाधि

Oct 17, 2026 - 09:55
0
लखनऊ में RMLNLU का पांचवां दीक्षांत समारोह:CM योगी होंगे मुख्य अतिथि, 260 स्टूडेंट्स-रिसर्चर को मिलेंगी उपाधि
लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU) में आज यानी 17 अक्टूबर को पांचवां दीक्षांत समारोह हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह के मुख्य अतिथि हैं। सुप्रीम कोर्ट के भावी चीफ जस्टिस और विश्वविद्यालय के विजिटर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी समारोह में मौजूद रहेंगे। समारोह सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित अंबेडकर ऑडिटोरियम में शुरू हो रहा है। इसमें 260 स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को उपाधियां दी जा रही हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User