लखनऊ में शौर्य वाटिका और वेटलैंड बंद:घूमने पहुंचे लोग मायूस होकर लौटे, इकाना-प्लासियो की सड़कों से पानी हटा
लखनऊ में परिवार के साथ घूमने निकले लोगों को शुक्रवार को मायूस होकर लौटना पड़ा। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सीजी सिटी की नौसेना शौर्य वाटिका और अर्बन वेटलैंड के गेट बंद मिले। दोनों जगह बंद होने की जानकारी पहले से नहीं होने के कारण कई लोग घूम नहीं सके। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों स्थलों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है। वहीं, इकाना स्टेडियम और फीनिक्स पलासियो मॉल के आसपास जलभराव के बाद LDA ने राहत अभियान चलाया। शुक्रवार शाम तक सड़कों से पानी निकाल दिया गया और पलासियो मॉल के सामने यातायात सामान्य हो गया। पानी में रील बनाने से खतरा, इसलिए बंद किए स्थल बाढ़ के दौरान कुछ लोग पानी में उतरकर रील और फोटो-वीडियो बना रहे थे। गोमती का जलस्तर बढ़ने के कारण ऐसे में हादसे का खतरा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन दोनों स्थलों को बंद कर दिया। फिलहाल इन्हें दोबारा खोलने की तारीख तय नहीं हुई है। इकाना और पलासियो मॉल के सामने से हटा पानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम, फीनिक्स पलासियो मॉल और आसपास के इलाकों में हुए जलभराव को दूर करने के लिए LDA ने राहत अभियान चलाया। प्राधिकरण के मुताबिक, पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला गया। शुक्रवार सुबह से जलभराव कम होने लगा और शाम तक सड़कों से पानी निकाल दिया गया। पलासियो मॉल के सामने यातायात भी सामान्य हो गया। गोमती का पानी रोकने के लिए बनाया अस्थायी अवरोध गोमती नदी का पानी जिस जगह से योजना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, वहां बोल्डर और मिट्टी डालकर अस्थायी अवरोध बनाया गया। LDA का कहना है कि इससे जलभराव कम करने में मदद मिली। LDA उपाध्यक्ष और सचिव ने किया निरीक्षण LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और सचिव सुशील प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल निकासी और राहत कार्यों की जानकारी ली। संवेदनशील इलाकों में निगरानी और राहत कार्यों के लिए LDA के अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी तीन शिफ्ट में 24 घंटे तैनात हैं। गोमती नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए LDA की टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)