लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान:100 लोग हुए शामिल, 50 महिलाओं ने कराई जांच; 8 पॉजिटिव मिलीं

Oct 09, 2026 - 23:46
0
लखनऊ में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान:100 लोग हुए शामिल, 50 महिलाओं ने कराई जांच; 8 पॉजिटिव मिलीं
लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और जागरूकता अभियान चलाया। इसे यशोदा और विपिन फाउंडेशन ने संस्थान के सहयोग से किया गया। महिलाओं को कैंसर से बचाव, एचपीवी टीकाकरण और समय पर जांच की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें संस्थान के कर्मचारी, डॉक्टर और आसपास के गांवों की महिलाएं थीं। कैंप में 50 महिलाओं ने सर्वाइकल कैंसर जांच के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 30 की एसिटिक एसिड से वीआईए स्क्रीनिंग की गई। जांच में करीब आठ नमूनों में पॉजिटिव मिले। इन महिलाओं के पैप स्मीयर नमूने आगे की जांच के लिए लिए गए। जागरूकता सत्रों में शुरुआती लक्षणों, बचाव और नियमित जांच की जरूरत पर चर्चा हुई। अभियान का मकसद महिलाओं को जागरूक कर समय पर जांच के लिए प्रेरित करना था। यूनानी अस्पताल की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नजमुस सहर, डॉ. शिफा और यशोदा-विपिन फाउंडेशन की रेखा कुमार ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User