लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिनभर साफ रहेगा मौसम, अक्टूबर में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

Oct 04, 2026 - 08:31
0
लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:दिनभर साफ रहेगा मौसम, अक्टूबर में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
लखनऊ में रविवार को सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी व न्यूनतम 54 फीसदी रही। मानसून में 24 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में 1 जून से लेकर 1 अक्टूबर तक मानसून के दौरान सामान्य से 24 फीसदी अधिक बरसात दर्ज हुई है। इस दौरान कुल बरसात 849.3 मिलीमीटर हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर रहा है। जून के महीने में लखनऊ में 18.5 मिलीमीटर बरसात हुई, जबकि सामान्य बारिश का औसत 90.2 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 80% कम बारिश दर्ज की गई। जुलाई के महीने में भी यही स्थिति बनी रही। इस दौरान 158.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 227.1 मिलीमीटर रहा। बरसात सामान्य से 30% कम रही। अगस्त के महीने में अच्छी बारिश दर्ज हुई। 330.6 मिलीमीटर बरसात पूरे महीने में हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 202 मिलीमीटर रहा है। इस दौरान सामान्य से 64% फीसदी अधिक बरसात हुई। सितंबर के महीने में रिकॉर्ड सीजन में सबसे अधिक पानी बरसा। पूरे महीने में 342.1 मिलीमीटर बरसात हुई, जबकि सामान्य बारिश का औसत 163.9 मिलीमीटर रहा। यह सामान्य की तुलना में 109% अधिक रहा। सामान्य से अधिक रहेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में एल-नीनो के मजबूत होने के कारण अक्टूबर से दिसंबर के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, अक्टूबर के महीने में रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि दिन का तापमान सामान्य या उससे थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User