लखनऊ में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर:छात्रों की हुई निशुल्क नेत्र जांच, नशामुक्ति के लिए किया गया जागरूक

Oct 04, 2026 - 18:20
0
लखनऊ में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर:छात्रों की हुई निशुल्क नेत्र जांच, नशामुक्ति के लिए किया गया जागरूक
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास में शनिवार को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के निर्देशन में TULIP EYE WEAR, कैसरबाग मेन सर्किल, लखनऊ के सहयोग से किया गया। शिविर में छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के नेत्रों की जांच की गई। उन्हें आंखों की देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य के संबंध में जरूरी जानकारी दी गई। साथ ही नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर छात्रावास के प्रोवोस्ट डॉ. उदय सिंह, वार्डन डॉ. कौशल कुमार शाह, डॉ. राजमीत सिंह यादव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधि संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. पीयूष त्रिवेदी, सहायक आचार्य डॉ. राज कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार वरुण, डॉ. कृष्ण मुकुंद और छात्रावास का कार्यभार देख रहे कर्मचारी मोहित वाल्मीकि मौजूद रहे। अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच कराने, मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User