लखनऊ ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे आगे:नए ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑर्डर चार गुना बढ़े

Oct 13, 2026 - 11:07
0
लखनऊ ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे आगे:नए ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑर्डर चार गुना बढ़े
उत्तर प्रदेश में किफायती ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अमेजन बाजार के मुताबिक, राज्य में सालाना ऑर्डर चार गुना और नए ग्राहकों की संख्या 1.5 गुना बढ़ी है। नए ग्राहकों के मामले में लखनऊ प्रदेश में सबसे आगे रहा। अमेजन इंडिया के प्रोडक्ट लीड अभिमन्यु कोठारी ने बताया कि लखनऊ में होम एंड किचन श्रेणी के ऑर्डर तीन गुना, जबकि महिलाओं के फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणी में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई। कानपुर, नोएडा, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ में भी रोजमर्रा के सामान की मांग बढ़ी है। कंपनी के अनुसार, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के शुरुआती घंटों में सामान्य दिनों के मुकाबले ऑर्डर तीन गुना रहे। अमेजन बाजार पर 500 रुपये से कम कीमत वाले तीन करोड़ से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। फेस्टिवल के दौरान फैशन, ब्यूटी, होम और किचन उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक छूट के साथ अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User