लखनऊ रामलीला में धनुष यज्ञ, रावण-वाणासुर संवाद का मंचन:डालीगंज में समिति के 147वें वार्षिकोत्सव में दिखेंगी लक्ष्मण-परशुराम लीलाएं
लखनऊ के डालीगंज में श्री मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति के 147वें वार्षिकोत्सव में मंगलवार को धनुष यज्ञ, रावण-वाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीलाएं दिखाई गईं। कलाकार रामायण के इन खास प्रसंगों को मंच पर जीवंत रूप में पेश किया। धनुष यज्ञ में राजा जनक के स्वयंवर में भगवान शिव का धनुष उठाने की चुनौती दिखाई गईं। इसके साथ ही रावण-वाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम के बीच हुए संवाद का भी मंचन किया गया। इन प्रसंगों के जरिए दर्शक रामकथा से जुड़े । समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन हर दिन रात नौ बजे से शुरू होकर आधी रात तक चलता है। इसका सीधा प्रसारण फेसबुक पेज 'धर्म जिज्ञासा' पर भी हो रहा है, जिससे लोग घर बैठे भी इसका आनंद ले सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)