लखनऊ- विधान परिषद चुनाव के लिए 45 सेक्टर-9 जोन बने:3 दिन में मतदान केंद्रों की रिपोर्ट देंगे मजिस्ट्रेट, IGP में हुई ट्रेनिंग

Oct 12, 2026 - 20:35
0
लखनऊ- विधान परिषद चुनाव के लिए 45 सेक्टर-9 जोन बने:3 दिन में मतदान केंद्रों की रिपोर्ट देंगे मजिस्ट्रेट, IGP में हुई ट्रेनिंग
लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विशाख जी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को ट्रेनिंग दी। इसके बाद रमाबाई स्थल पर पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। तीन दिन में मतदान केंद्रों का निरीक्षण जिले में चुनाव के लिए 45 सेक्टर और 9 जोन बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को अगले तीन दिनों में अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्हें 15 अक्टूबर तक निरीक्षण रिपोर्ट जमा करनी होगी। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर कमरों की उपलब्धता, बिजली, रोशनी, पेयजल, प्रतीक्षालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की जांच की जाएगी। निर्धारित रूट और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तय जरूरी सुविधाओं का भी सत्यापन होगा। कमियां मिलने पर उन्हें समय से दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की आवाजाही के लिए बनेगा लेआउट रमाबाई स्थल के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के ड्यूटी प्राप्ति स्थल, चुनाव सामग्री वितरण स्थल, पार्किंग और बैरिकेडिंग का व्यवस्थित लेआउट तैयार करने को कहा। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मतगणना स्थल की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की ट्रेनिंग इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में मतदान से पहले की तैयारियों, मतदाताओं की पहचान, मतपत्रों के इस्तेमाल, मतदान की गोपनीयता और जरूरी रिकॉर्ड रखने की जानकारी दी गई। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक और निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User