ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन आज से 8 दिन तक बंद:8 ट्रेनें मालखेड़ी होकर चलेंगी, बीना में यार्ड रीमॉडलिंग के काम के चलते रेलवे ने लिया ब्लॉक
बीना जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग के काम के चलते रेलवे ने ब्लॉक लिया है। 18 से 25 अक्टूबर तक ललितपुर-बीना के बीच चलने वाली 64618 ललितपुर-बीना मेमू और 64617 बीना-ललितपुर मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। 8 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। रेलवे के मुताबिक, बीना यार्ड में तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग काम के कारण यह फैसला हुआ है। वहीं ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन के नहीं चलने से बीना, आगासोद और ललितपुर के बीच रोज सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्री पहले ट्रेन की जानकारी देख लें इस के अलावा ब्लॉक के दौरान ट्रेनें बीना की बजाय मालखेड़ी-महादेवखेड़ी बायपास से निकलेंगी। 18 अक्टूबर को 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत, 15046 ओखा-गोरखपुर, 19165 अहमदाबाद-दरभंगा, 19168 वाराणसी-अहमदाबाद का रूट बदला गया है। 19 अक्टूबर को 19166 दरभंगा-अहमदाबाद और 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी भी इसी रास्ते से जाएंगी। 20, 22, 23 और 24 अक्टूबर को भी कुछ ट्रेनें इसी रास्ते से जाएंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्री यात्रा से पहले NTES ऐप या 139 पर ट्रेन की जानकारी देख लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)