ललितपुर में मंदिर से लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीना:सुबह 5:30 बजे हुई वारदात, लाल शर्ट पहने था बदमाश; पुलिस CCTV खंगाल रही

Oct 11, 2026 - 14:06
0
ललितपुर में मंदिर से लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीना:सुबह 5:30 बजे हुई वारदात, लाल शर्ट पहने था बदमाश; पुलिस CCTV खंगाल रही
ललितपुर में नवरात्र के पहले दिन एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से एक अज्ञात बदमाश मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला चौबेयाना में एक नंबर स्कूल के पीछे रहने वाली सपना कुशवाहा पत्नी राजेश कुशवाहा श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर में पूजा करके घर लौट रही थीं। मंदिर के सामने ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही महिला के चीखने पर जब तक लोग इकट्ठा होते, बदमाश मंदिर के सामने वाली गली से फरार हो गया। महिला ने बताया कि बदमाश ने लाल रंग की शर्ट पहनी थी और उसका मुंह कपड़े से ढका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User