ललितपुर में ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर किसान की मौत:उदयपुरा पुल के पास हुआ हादसा, ललितपुर मंडी जा रहा था

Oct 13, 2026 - 13:32
0
ललितपुर में ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर किसान की मौत:उदयपुरा पुल के पास हुआ हादसा, ललितपुर मंडी जा रहा था
ललितपुर के उदयपुरा पुल के पास एक हादसे में ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर ललितपुर मंडी जा रहा था। मृतक की पहचान मुजरा टीला निवासी रूपलाल कुशवाहा (45) पुत्र रघुनाथ कुशवाहा के रूप में हुई है। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रूपलाल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की शादी अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User