लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज:ऑडिटोरियम के VVIP गेट का हो रहा रेनोवेशन, 17 अक्टूबर को आएंगे CM योगी

Oct 11, 2026 - 14:38
0
लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज:ऑडिटोरियम के VVIP गेट का हो रहा रेनोवेशन, 17 अक्टूबर को आएंगे CM योगी
लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 17 अक्टूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि CM योगी आदित्यनाथ होंगे। वहीं, देश के भावी चीफ जस्टिस विक्रम नाथ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में 260 स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को उपाधियां दी जाएंगी। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावियों को मंच से मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें 11 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। VVIP एंट्रेंस का चल रहा रेनोवेशन दीक्षांत समारोह को देखते हुए यूनिवर्सिटी के डॉ. बीआर आंबेडकर ऑडिटोरियम में तैयारियां की जा रही हैं। ऑडिटोरियम के VVIP एंट्रेंस पर रेनोवेशन का काम चल रहा है। यहां पुराने दरवाजे बदले जा रहे हैं। साथ ही टाइलिंग का काम भी कराया जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद समारोह को लेकर रिहर्सल किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम के दिन व्यवस्थाएं सही तरीके से चल सकें। 260 स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को मिलेगी उपाधि दीक्षांत समारोह में कुल 260 स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को डिग्री दी जाएगी। इसके साथ ही पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। कुल 21 मेडल दिए जाएंगे। इनमें 11 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स को समारोह में मंच से सम्मानित किया जाएगा। CM योगी और भावी चीफ जस्टिस रहेंगे मौजूद समारोह में CM योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, देश के भावी चीफ जस्टिस विक्रम नाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दोनों की मौजूदगी को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ऑडिटोरियम और एंट्रेंस से जुड़े काम समय पर पूरा करने में जुटा है। रेनोवेशन पूरा होने के बाद समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रिहर्सल किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User