मॉडल श्रद्धा दुबे की कार भारत-नेपाल सीमा पर मिली:कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी है, 10 अक्टूबर से पार्किंग में खड़ी थी

Oct 14, 2026 - 15:40
0
मॉडल श्रद्धा दुबे की कार भारत-नेपाल सीमा पर मिली:कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी है, 10 अक्टूबर से पार्किंग में खड़ी थी
बहराइच में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की SUV भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा में मिली है। यह गाड़ी शुक्ला पार्किंग में 10 अक्टूबर से खड़ी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा चार दिन पहले ही नेपाल भाग गई है। नेपाल जाने की बात कहकर पार्क की थी गाड़ी बुधवार सुबह रुपईडीहा कस्बे में UP 32 Q 0111 नंबर की SUV खड़ी होने की जानकारी मिली थी। काफी खोजबीन के बाद दोपहर करीब 3 बजे गाड़ी शुक्ला पार्किंग में मिली। जांच में पता चला कि यह SUV श्रद्धा दुबे की है। पार्किंग मालिक के मुताबिक, श्रद्धा ने 10 अक्टूबर को गाड़ी पार्क की थी। उसने नेपाल जाने की बात कही थी। इसके बाद वह गाड़ी लेने वापस नहीं आई। जांच के लिए बहराइच पहुंच रही लखनऊ पुलिस गाड़ी मिलने की सूचना के बाद लखनऊ पुलिस भी बहराइच पहुंच रही है। फिलहाल, श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही उसके ठिकाने और सीमा पार जाने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User