मॉडल श्रद्धा दुबे की कार सहारनपुर में मिली:आयुष्मान घोटाले में आरोपी दोस्त ने खरीदी थी, 8 दिन से बदल रही लोकेशन
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे के रसूख के आगे लखनऊ पुलिस बेबस नजर आ रही है। श्रद्धा एक के बाद एक वीडियो जारी कर रही है। लेकिन पुलिस उसे लोकेशन तक नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस ने पहले श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर के खिलाफ 25 हजार का ईनाम घोषित किया। इसके बाद गैर जमानती वारंट जारी किया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी तक पहुंच नहीं पाई है। ऐसे में सवाल उठता है कि घटना के आठ दिन बाद भी श्रद्धा के मददगार कौन लोग हैं, जो पुलिस के सर्विलांस सिस्टम और 10 टीमों को छका रहे हैं। लखनऊ से सीतापुर, बहराइच के रूपईडीह होते हुए नेपाल में महेंद्र नगर जिले से इंटर करने के बाद श्रद्धा लगातार ठिकाने बदल रही है। उसके नेपाल के बांके जिले के आगे सुर्खेत में होटल कारोबारी के यहां रुकने का अनुमान है। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि उसके मददगार ऐसे हैं कि पुलिस मूवमेंट की जानकारी उसे पहले से हो जा रही है। इसके कारण वह ठिकाने बदल रही है। फिलहाल पुलिस की तरफ से नेपाल से आवाजाही करने वाले रास्तों पर भी जाल बिछाया गया है। वहीं, यह भी आशंका जोड़ी जा रही है कि नेपाल के रास्ते श्रद्धा विदेश भी भाग सकती है। ऐसे में पुलिस अलर्ट मोड पर बनी हुई है। नौकरशाह, सफेदपोश व आरोपियों का कॉकटेल श्रद्धा का गैंगस्टर ऋषभ राय, अभिषेक सिंह बाबू, जुल्फिकार उर्फ जुल्फी भाई से संपर्क होने की बात पुलिस जांच में सामने आ रही है। साथ ही 90.59 लाख रुपए के साइबर फ्राड आयुष्मान घोटाले के आरोपी अंकित जायसवाल से भी श्रद्धा का कॉन्टैक्ट था। उसने श्रद्धा के नाम पर स्कोडा कार खरीदी दी, जो आज भी सहारनपुर के साइबर क्राइम थाने में बंद पड़ी है। श्रद्धा अपने इन्हीं संपर्क से लोगों पर प्रभाव जमाती थी। साथ ही एक नौकरशाह से भी उसका नाम जोड़ा जा रहा है, जिसकी धौंस देते हुए श्रद्धा ने शिवा को जेल भेजने की धमकी दी थी। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस जांच में सामने आ रहा कि प्रयागराज जिले के एक विधायक से भी श्रद्धा का संपर्क बना हुआ है। उसके लिए वह अक्सर पैरवी भी करते थे। साथ ही कुछ बड़े नेताओं व सेलिब्रिटी के साथ में उसकी फोटो भी सामने आई है। विधानसभा पास लगी ऑडी कार भी सीक्रेट 9 अक्टूबर को घटना के करीब 15 मिनट बाद अवध ग्रीन अपार्टमेंट पर विधानसभा सचिवालय का पास लगी एक सफेद रंग की ऑडी कार पहुंचती है। अपार्टमेंट पर पहुंचकर ही कार मुड़कर चली जाती है। इसमें एक व्यक्ति ड्राइवर सीट के बगल में बैठा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच की सुई इस तरफ भी घूम गई है। पुलिस गाड़ी से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर चुकी है। अब उसके मालिकों से संपर्क कर रही है। तीन वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष इधर, श्रद्धा दुबे ने तीन वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसने दावा किया कि शिवा के फोन और अन्य जानकारियां सीधे पुलिस को भेजी हैं। हालांकि, कोई भी पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने ये जानकारियां किस अधिकारी को भेजी हैं, इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल जो नंबर हैं आरोपियों के वह बंद आ रहे हैं। 3 CCTV फुटेज देखिए… सबसे पहले पढ़िए CCTV फुटेज में क्या दिख रहा है- हत्यारोपी मॉडल ने वीडियो जारी कर क्या-क्या कहा? पढ़िए श्रद्धा के बाद करोड़पति शिवा के 2 वीडियो सामने आए शिवा शर्मा के 2 वीडियो भी गुरुवार को सामने आए, जो उसकी मौत से पहले के हैं। वीडियो में एक महिला शिवा को धमका रही है। दावा है कि वह महिला श्रद्धा दुबे है। हालांकि, पुलिस ने अब तक पुष्टि नहीं की है। श्रद्धा सोने की तीन चेन और एक ब्रेसलेट चोरी करने का आरोप लगा रही है। शिवा से करीब 6 लाख रुपए वापस करने के लिए कहती है। शिवा पैसे लौटाने का भरोसा देता है। वह कहता है- ‘मैं लिखकर दे रहा हूं कि पैसा वापस कर दूंगा। मेरी गाड़ी रख लो और मुझे पैसे दे दो।’ दैनिक भास्कर ने पहले ही बताया था- श्रद्धा नेपाल भागी दैनिक भास्कर ने 12 अक्टूबर को ही बता दिया था कि श्रद्धा अपने पुराने दोस्त आमिर के साथ नेपाल भाग गई है। उसे आमिर ने नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया था। आमिर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर से श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और साथी आदिल को स्विफ्ट कार से लेकर निकला था। रास्ते में कहीं से श्रद्धा ने आमिर की कार छोड़ अपनी स्कॉर्पियो ले ली थी। आमिर ने तीनों को बहराइच के रुपईडीहा में छोड़ा था। 13 अक्टूबर को पुलिस ने श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। सीतापुर से नेपाल तक पुलिस को दिया चकमा, कोई पल-पल की खबर पहुंचा रहा अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा- पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ----------------------------------------- श्रद्धा से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए- श्रद्धा के बाद करोड़पति शिवा के 2 VIDEO आए:लखनऊ में मॉडल बोली- चोरी कब की, अभी प्यार से पूछ रही, फिर पुलिस बुलाऊंगी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा के 2 वीडियो गुरुवार को सामने आए हैं, जो उसकी मौत से पहले के हैं। वीडियो में एक महिला शिवा को धमका रही है। दावा है कि वह महिला श्रद्धा दुबे है। हालांकि पुलिस ने अब तक पुष्टि नहीं की है। पूरी खबर पढ़िए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)