मॉडल टाउन में 70वां दशहरा मेला:शाम को निकलेगी भव्य राजगद्दी शोभायात्रा, विभाजन के समय से चली आ रही परंपरा

Oct 20, 2026 - 13:36
0
मॉडल टाउन में 70वां दशहरा मेला:शाम को निकलेगी भव्य राजगद्दी शोभायात्रा, विभाजन के समय से चली आ रही परंपरा
बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति के तत्वावधान में 70वां विराट और भव्य दशहरा मेला आज आयोजित किया जा रहा है। समिति के महामंत्री रवि छाबड़ा ने बताया कि विभाजन के बाद वर्ष 1950 से यह मेला मॉडल टाउन में लगातार लगाया जा रहा है, जिसे शहर के सबसे बड़े मेले के रूप में पहचान मिली है। पहले राजगद्दी शोभायात्रा की शुरुआत जिला परिषद कार्यालय से होती थी और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मॉडल टाउन दशहरा मेला ग्राउंड पहुंचती थी। इस बार भी यह आयोजन श्री विष्णु इंटर कॉलेज मैदान में नए स्वरूप के साथ संपन्न हो रहा है। श्री हरि मंदिर से आज निकलेगी भव्य राजगद्दी यात्रा महामंत्री रवि छाबड़ा के अनुसार आज शाम 4:30 बजे भव्य राजगद्दी यात्रा श्री हरि मंदिर से शुरू होगी। यह शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर, रामायण मंदिर और दरगाह मंदिर होते हुए सीधे मेला ग्राउंड पहुंचेगी। ग्राउंड पर 50 फीट ऊंचा रावण तथा 40-40 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले खड़े किए गए हैं, जिनका दहन आज किया जाएगा। इस दौरान शहरवासियों को आतिशबाजी का जोरदार मुकाबला भी देखने को मिलेगा। मेले में जुटेंगे दिग्गज जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसर मेले का शुभारंभ बरेली के महापौर उमेश गौतम करेंगे। मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत अध्यक्ष पूरन लाल लोधी रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, दुर्गविजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक संजीव अग्रवाल और विधायक छत्रपाल गंगवार मौजूद रहेंगे। साथ ही जिलाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने परखीं व्यवस्थाएं मेला ग्राउंड पर समिति अध्यक्ष अनुपम कपूर, महामंत्री रवि छाबड़ा, मेला इंचार्ज अतुल कपूर, मुख्य संरक्षक सुशील अरोरा, अनिल अरोरा, कोषाध्यक्ष संजय आनंद, मीडिया प्रभारी गोविंद तनेजा, लतेश शर्मा और धीरज कुमार ने रहकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महामंत्री ने सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User