मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इंडिगो के बाद एअर इंडिया की उड़ानें महंगी; ट्रम्प ने फिर मांगा शांति का नोबेल; अखिलेश बोले- सीएम अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं
नमस्कार, कल की बड़ी खबर हवाई यात्रा महंगी होने को लेकर है। इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया। दूसरी खबर ट्रम्प के नोबेल शांति पुरस्कार मांगने को लेकर है। हम आपको यह भी बताएंगे कि शेयर बाजार में लगातार गिरावट क्यों जारी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आएंगे। वोटों की गिनती 8 बजे शुरू होगी। 2. मोदी शाम 4:30 बजे दिल्ली में महिला और बाल विकास पर डिपार्टमेंटल समिट में हिस्सा लेंगे। 3. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 शाम 7 बजे से रांची में खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का तीसरे दिन प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। राजघाट के बाहर एक घंटे इंतजार किया: प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले खड़गे ने कहा था कि वे गांधीजी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि दे। वह लोगों का वोट देने का अधिकार न छीने। दिल्ली में दो दिनों से राहुल का प्रदर्शन का तरीका एक जैसा: दिल्ली में पिछले दो दिनों से धरने का एक ही पैटर्न दिखा। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाते हैं, सांसद खाना खाते हैं, फिर बसों में बैठकर निकल जाते हैं। फर्क इतना है कि बुधवार को मंजिल जंतर-मंतर थी और गुरुवार को राजघाट। इससे पहले विपक्ष ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था। पूरी खबर पढ़ें... 2. इंडिगो के बाद एअर इंडिया की उड़ानें महंगी, घरेलू किराया 1200 रुपए तक महंगा एअर इंडिया की फ्लाइट में कल से सफर करना महंगा हो जाएगा। इंडिगो के बाद एयरलाइन ने भी घरेलू उड़ानों में 1200 रुपए तक और इंटरनेशनल उड़ानों में 17,800 रुपए तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। नए फ्यूल चार्ज एयर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू होंगे। एअर इंडिया ने 7 महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे पहले एयरलाइन ने इस साल 10 मार्च और फिर 7 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। इंडिगो ने 2 दिन पहले बढ़ाया था किराया: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी जेट फ्यूल महंगा होने की वजह से दो दिन पहले यानी 6 अक्टूबर 2026 से किराया महंगा किया था। इंडिगो ने 6 महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया। इससे पहले एयरलाइन ने इस साल 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। पूरी खबर पढ़ें... 3. अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, योगी ने PDA की नई परिभाषा बताई अयोध्या में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा, जब से हम लोगों ने विधानसभा के प्रत्याशी घोषित किए, भाजपा सर्वे पर सर्वे करा रही। उन्हें अयोध्या में कोई प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा। अखिलेश ने चैलेंज करते हुए कहा, बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतना ही आश्वस्त हैं, तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। इस बार अयोध्या ही नहीं, पूरे देश की जनता धर्म और धन चुराने वालों को नहीं बख्शेगी। पूरी खबर पढ़ें… योगी बोले- पहले 'प्रदेश डुबाओ अलायंस' था: सीएम योगी ने कहा- अब NDA की सरकार है, मतलब नौकरी देंगे की सरकार। पहले यूपी में PDA यानी कि ‘प्रदेश डुबाओ अलायंस’ था। योगी ने गुरुवार को लोकभवन में पुलिस और पीएसी में नौकरी पाने वाले कुल 470 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर बांटे। इनमें नागरिक पुलिस के 43 दरोगा, 295 सिपाही और पीएसी के 132 सिपाही हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. योगी सरकार 1.80 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी देगी, कैबिनेट मीटिंग में 31 प्रस्ताव पास होंगे यूपी सरकार 1.80 लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म के लिए एक-एक साड़ी देने जा रही है। सीएम योगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास होगा।दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक-एक मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसका प्रदेश में करीब 1.90 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। राज्यपाल 70 लाख की कार से चलेंगी: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के लिए किआ कार्निवल (KIA carnival) कार खरीदी जाएगी। ऑन रोड इसकी कीमत करीब 70 लाख है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे बैठक का एजेंडा जारी किया। इसमें 31 प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में कुछ प्रस्ताव एजेंडे से अलग यानी आउट ऑफ एजेंडा भी लाए जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. UPI पर चार्ज अगले साल तक टल सकता है, दावा- फेस्टिव सीजन में UPI पेमेंट फ्री रहेगा UPI पर चार्ज लगाने का नियम फिलहाल टल सकता है। केंद्र सरकार 15 अक्टूबर से ₹2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगाने का नियम लागू करने वाली थी। अब 1 जनवरी से लागू करने पर विचार: न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि सरकार अगले साल 1 जनवरी से नया नियम लागू करने पर विचार कर रही है। ऐसा हुआ तो फेस्टिव सीजन में दुकानदारों और पेमेंट कंपनियों को छूट दी जा सकती है यानी UPI ट्रांजैक्शन फ्री रहेगा। ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट ट्रांजैक्शंस की कितनी हिस्सेदारी है? पूरी खबर पढ़ें... 6. एक्टर नाना पाटेकर का निधन: 4 दिन पहले कहा था- नहीं जानता, कल रहूं या नहीं नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 4 दिन पुराना आखिरी वीडियो सामने आया: नाना पाटेकर का 4 दिन पुराना आखिरी वीडियो सामने आया है। इसमें नाना पाटेकर ड्रम बजाते, डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा था, “हम सभी को एक दिन जाना है। पता नहीं मैं कल यहां रहूंगा या नहीं।” ‘परिंदा’ में विलेन बने, 3 नेशनल अवॉर्ड: नाना पाटेकर ने 100 से ज्यादा फिल्में कीं। 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ में नाना ने अन्ना का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस तरह उन्हें करियर में 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए नाना पाटेकर को 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया। पूरी खबर पढ़ें... 7. ट्रम्प बोले- मुझे नोबेल नहीं दिया तो कमेटी की बदनामी होगी: मैंने 8 युद्ध रुकवाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार पर अपनी दावेदारी जताई। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए। अगर नोबेल समिति उन्हें यह पुरस्कार नहीं देती है, तो इससे नोबेल समिति की बहुत बदनामी होगी। ट्रम्प बोले- मैंने 8 जंग रुकवाईं: ट्रम्प ने कहा, ‘मैं अपनी तारीफ नहीं कर रहा हूं, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं। मैंने 8 युद्ध रुकवाए और दुनिया को तबाह होने से रोका। शायद किसी भी राष्ट्रपति ने इतने युद्ध नहीं सुलझाए।’ ओबामा को नोबेल मिलने पर भी सवाल उठाए: ट्रम्प ने 2009 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मिले नोबेल शांति पुरस्कार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ओबामा को यह पुरस्कार मिलने की वजह उन्हें खुद भी पता नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें... 8. शेयर बाजार में लगातार 9वें हफ्ते गिरावट जारी, कच्चा तेल महंगा होने का असर शेयर बाजार में लगातार 9वें हफ्ते गिरावट जारी है। 8 अक्टूबर को सेंसेक्स 1,045 अंक गिरकर 71,593 पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं, इसके अलावा विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। इससे बाजार पर निगेटिव असर पड़ रहा है। बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. मोबाइल कांग्रेस में मोदी बोले- बैंक, अस्पताल अब फोन में: इससे ₹5 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचे; पहले इवेंट में भारत था, अब 100 देश (पूरी खबर पढ़ें) 2. ज्ञानेश कुमार के सपोर्ट में 42 पूर्व जजों का लेटर: SIR को सही बताया, लिखा- बिना सबूत वोट चोरी के आरोप लोगों का भरोसा घटा सकते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 3. बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन, ध्रुव राठी, प्रकाश राज शामिल: दीपके ने वोट चोर के नारे लगवाए; कहा- वन नेशन, वन पार्टी भाजपा का मकसद (पूरी खबर पढ़ें) 4. जोधपुर के आसमान में सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा: दिल भी उकेरा; मेहरानगढ़ फोर्ट के ऊपर से एक साथ गुजरे 5 ध्रुव हेलिकॉप्टर (पूरी खबर पढ़ें) 5. ट्रम्प ने टाटा-विप्रो को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड किया: 8 आईटी कंपनियों के खिलाफ एक्शन, अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों पर सीधा असर (पूरी खबर पढ़ें) 6. 2026 का साहित्य नोबेल कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को: ग्रीक-रोमन साहित्य को आधुनिक दुनिया से जोड़ा, चर्चित किताब 'द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड' (पूरी खबर पढ़ें) 7. अब GST अफसर को गिरफ्तारी का अधिकार नहीं: 5 करोड़ से कम की गड़बड़ी पर सिर्फ जुर्माना, 10 हजार से कम की टैक्स चोरी पर नोटिस भी नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 8. शाहरुख खान को जेल से बाहर निकलवाया: प्रोड्यूसर से बर्तन धुलवाए; परिंदा की शूटिंग में आग से झुलसे, नाना पाटेकर के अनसुने किस्से (पूरी खबर पढ़ें) 9. दावा- खिलाड़ियों से इनाम में 20% कमीशन मांग रहे अधिकारी: पैरा शूटर्स बोले- इनकार किया तो एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन नहीं हुआ, जांच की मांग (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... बॉस ने कर्मचारियों को साइकिल से आता देख BMW गिफ्ट की चीन में रेस्टोरेंट चेन की मालकिन मा यानली ने टॉप कर्मचारियों को करीब 43 लाख रुपए की नई BMW गिफ्ट की। उन्होंने कर्मचारियों को कड़ाके की ठंड में ई-बाइक से काम पर आते देखा था।
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- नाना पाटेकर दो घंटे तड़पते रहे, क्या बचाई जा सकती थी जान; हार्ट अटैक के बाद हर मिनट कितना कीमती होता है 2. ग्राउंड रिपोर्ट- ‘संबंध बनाओ, 63 जन्म तक रानी बनोगी’: गुरु रेप का आरोपी, शिष्य बोला- मैं शिव; दिल्ली के आश्रम में क्या चल रहा 3. जब इस्लामाबाद के आसमान में भारतीय जेट ने धमाके किए: ढाका, श्रीलंका से मालदीव तक; भारतीय वायुसेना की बहादुरी और सूझबूझ के किस्से 4. शाहरुख खान को जेल से बाहर निकलवाया था: प्रोड्यूसर से बर्तन धुलवाए; परिंदा की शूटिंग में आग से झुलसे, नाना पाटेकर के अनसुने किस्से 5. जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स: पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए 6. पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही: बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें? 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह वालों को नौकरी में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। कुंभ राशि वाले युवाओं को परीक्षा में मनचाहा नतीजा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)