मैनेजमेंट कांट्रेक्ट पर दिया जाएगा पर्यटक आवासगृह और रोमा स्मारक:15 साल के लिए होगा अनुबंध, सालाना न्यूनतम बोली 35 लाख रुपए तय

Oct 15, 2026 - 15:04
0
मैनेजमेंट कांट्रेक्ट पर दिया जाएगा पर्यटक आवासगृह और रोमा स्मारक:15 साल के लिए होगा अनुबंध, सालाना न्यूनतम बोली 35 लाख रुपए तय
कन्नौज में पर्यटक आवास गृह और रोमा स्मारक मैनेजमेंट कांट्रैक्ट पर दिया जाएगा। इसके लिए नीलामी अथवा ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अनुबंध पर लेने के लिए न्यूनतम बोली 35 लाख रुपए तय की गई है। जो इसकी ज्यादा बोली लगाएगा, उसको जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। जीटी रोड पर सरायमीरा-मकरंदनगर के बीच राही पर्यटक आवास गृह है। इसके परिसर में ही रोमा स्मारक का निर्माण कराया गया। यहां रोमा स्मारक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। अब पर्यटक आवास गृह और रोमा स्मारक के संचालन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी। जिसके लिए नीलामी अथवा ई-ऑक्शन प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस मामले को लेकर यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि फिलहाल पर्यटक आवास गृह और रोमा स्मारक को एक साथ 15 वर्ष के लिए निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। बाद में इसे 15 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके संचालन के लिए न्यूनतम बोली 35 लाख रुपये प्रति वर्ष तय की गई है। जो एजेंसी ज्यादा बोली लगाएगी, उसे काम सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में यूपी पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक आशीष कुमार के साथ बैठक की जा चुकी है। संचालन की जिम्मेदारी लेने वाली एजेंसी की लाइसेंस शुल्क में हर साल 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User