मैनपुरी के शीतला धाम में सज रहा माता का दरबार:9 दिन तक विशेष श्रृंगार और दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

Oct 10, 2026 - 21:47
0
मैनपुरी के शीतला धाम में सज रहा माता का दरबार:9 दिन तक विशेष श्रृंगार और दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु
मैनपुरी के प्राचीन शीतला धाम मंदिर में नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र के दौरान नौ दिन तक माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। पहले दिन रविवार को माता रानी का भव्य दरबार सजेगा। श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगेंगे। शीतला मंदिर के बाद भक्त पास के दो काली माता मंदिरों और भैरवनाथ मंदिर में भी दर्शन करते हैं। काली मंदिर के पुजारी गीतम दास ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही कतार में लगकर माता रानी के दर्शन करते हैं। भक्त चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लेते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User