मैनपुरी में बकरा चोरी के आरोप में 3 गिरफ्तार:चोरी का बकरा और ऑटो बरामद, यक्ष एप से जांच में सामने आया आपराधिक रिकॉर्ड
कुरावली थाना पुलिस ने बकरा चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक बकरा और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के सौहार रोड निवासी कमलेश पुत्र कालीचरन, उसके भाई पंकज पुत्र कालीचरन और मलावन के होली मोहल्ला निवासी रवि पुत्र मुन्नालाल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को खिरिया पीपर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, खिरिया पीपर निवासी कन्हैयालाल ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि तीनों आरोपी उसका बकरा चोरी कर ले जा रहे थे। शिकायत के आधार पर कुरावली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक धीरज सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा वादी के सहयोग से आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से बकरा और यूपी 82 बीटी 5234 नंबर का ऑटो बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान और पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी यक्ष एप के माध्यम से सत्यापित की गई। जांच में कमलेश के खिलाफ एटा के मलावन थाने में वर्ष 2017 से 2026 तक कई मुकदमे दर्ज मिले। इनमें पॉक्सो एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और मारपीट से संबंधित मामले शामिल हैं। पंकज के खिलाफ भी मलावन थाने में मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, रवि के खिलाफ भी मलावन थाने में वर्ष 2021 के दौरान हत्या के प्रयास, चोरी से संबंधित धाराओं, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी दर्ज करने के बाद उन्हें समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया। यक्ष एप अपराधियों की पहचान पुलिस टीम में कुरावली थाना प्रभारी ललित भाटी, उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, मुख्य आरक्षी ललित कुमार और आरक्षी शक्ति सिंह शामिल रहे। पुलिस की ओर से बताया गया कि डीजीपी के नेतृत्व में इस्तेमाल किया जा रहा यक्ष एप अपराधियों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में सहायक साबित हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)