मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज जनपदीय बालिका क्रिकेट का विजेता बना:जीआईसी और जीजीआईसी को हराया, अब मंडल स्तर पर मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेगी

Sep 24, 2026 - 20:43
0
मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज जनपदीय बालिका क्रिकेट का विजेता बना:जीआईसी और जीजीआईसी को हराया, अब मंडल स्तर पर मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेगी
मुरादाबाद के पारकर इंटर कॉलेज में गुरुवार को जनपदीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के साथ जीआईसी और जीजीआईसी लाइनपार की टीमों ने हिस्सा लिया। इसका उद्घाटन मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रेनुका जोयल, पारकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर एसके नेथन, खेल प्रभारी क्लेरिस सिंह और कोच सोनिया ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के चयनकर्ताओं में मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की कोच सोनिया, जीजीआईसी की शारीरिक शिक्षिका नीति पाल और पीएलजेएल इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक सचिन शामिल थे। इसे सफल बनाने में जीआईसी की शारीरिक शिक्षिका संगीता चौधरी, पारकर इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक निशित बी. दास, एसएस इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक वीर सिंह, सोनिया और बुशरा खान ने मदद की। मनीष और प्रियांशु अंपायर रहे। विजेता मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम अब 1 अक्टूबर को होने वाली मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User