मां–बेटी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला घोटा:पिता ने दौड़कर बचाई बेटे की जान, पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद के दौरान सामने आए एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। सोमवार रात करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में एक महिला अपने पति के गले में चुन्नी डालकर उसे कसती दिखाई दे रही है। इसी दौरान उनकी बेटी भी पिता के साथ मारपीट करती नजर आती है। मांगेराम खुद को बचाने के लिए छटपटाते और गुहार लगाते दिखाई देते हैं। इसी बीच उनके पिता मौके पर पहुंच गए और बेटे को बचाया। घायल मांगेराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में महिला मांगेराम के गले में चुन्नी डालकर खींचती दिखाई देती है। इस दौरान मांगेराम खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हैं। वीडियो में उनकी बेटी भी पिता के साथ मारपीट करती नजर आती है। हालात बिगड़ने पर मांगेराम के पिता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घटना के दौरान मांगेराम अपनी पत्नी से बचाने की गुहार लगाते दिखाई देते हैं। मारपीट में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। घटना के पीछे क्या विवाद था, झगड़ा किस बात से शुरू हुआ और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पूरी परिस्थितियां क्या हैं, इन बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा द्वारा बताया गया कि ये घटना 5 अक्टूबर की है, लेकिन वीडियो अब वायरल हुआ है। घटना के बाद दंपति की काउंसलिंग भी कराई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)