मां महाकाली की शोभायात्रा निकली:फतेहगंज में श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

Oct 16, 2026 - 08:28
0
मां महाकाली की शोभायात्रा निकली:फतेहगंज में श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
बुलंदशहर के मंडी फतेहगंज में श्री पंचम महाकाली जी की 44वीं विशाल शोभायात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस अवसर पर अमित बंसल ने मां महाकाली की आरती कर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। शोभायात्रा के दौरान मां महाकाली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की और मां महाकाली से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। अमित बंसल ने मां महाकाली के चरणों में शीश नवाकर सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User