मां मंगलाकाली और महामाई मैया मंदिर में उमड़ी भीड़:औरैया में दर्शन कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि, कलश स्थापना के साथ पूजा शुरु
औरैया में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित मां मंगलाकाली मंदिर और दिबियापुर के पास महामाई मैया मंदिर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पर्व की शुरुआत घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। मां मंगलाकाली मंदिर से जुड़ा है निर्भय गुर्जर का किस्सा मां मंगलाकाली मंदिर की मान्यताएं दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं। मंदिर से डकैत निर्भय गुर्जर का किस्सा भी जुड़ा है। बताया जाता है कि पुलिस की तलाश के दौरान वह भेष बदलकर मंदिर पहुंचा था और वहां घंटा चढ़ाकर चला गया था। इस किस्से के कारण भी मंदिर की चर्चा होती है। आल्हा-ऊदल ने कराया था महामाई मैया मंदिर का जीर्णोद्धार दिबियापुर के पास स्थित महामाई मैया मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार वीर योद्धा आल्हा-ऊदल ने कराया था। शारदीय नवरात्र के पहले दिन यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)