माफिया अतीक के कब्जे वाली जमीन पर योगी फ्लैट बनवाएंगे:कसारी-मसारी में आज अपार्टमेंट का भूमि पूजन करेंगे; दो जगह जनसभा भी होगी

Oct 15, 2026 - 06:11
0
माफिया अतीक के कब्जे वाली जमीन पर योगी फ्लैट बनवाएंगे:कसारी-मसारी में आज अपार्टमेंट का भूमि पूजन करेंगे; दो जगह जनसभा भी होगी
सीएम योगी आज गुरुवार को प्रयागराज आएंगे। कसारी-मसारी क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर फ्लैट बनाए जाने का भूमिपूजन करेंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) इस आवासीय परियोजना का निर्माण करेगा। लगभग 9811.35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 14 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें कुल 602 फ्लैट होंगे। हर फ्लैट में दो बेडरूम, हॉल और किचन (2BHK) की सुविधा होगी। आवासीय सुविधाओं के साथ पार्किंग, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल और कामर्शियल कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। योगी प्रयागराज में करीब 4 घंटे रहेंगे। इस दौरान 5 कार्यक्रमों में शामिल होंगे, इनमें 2 जनसभा भी हैं। महाशय मसुरिया दीन पासी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण दोपहर 1.15 बजे मिर्जापुर के मोतिया झील हेलिपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंचेंगे। योगी करीब 4 घंटे शहर में रहेंगे। उनका पहला कार्यक्रम तेलियरगंज चौराहे के पास है, यहां वह बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान वह उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी करेंगे। महाशय मसुरिया दीन पासी स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, राजनेता और दलित समाज के प्रमुख सामाजिक चिंतक थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राजनीति और सामाजिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पासी समुदाय से आने वाले मसूरियादीन पासी का जन्म 2 अक्टूबर 1911 को जोधवल, तेलियरगंज, तत्कालीन इलाहाबाद में हुआ था। उनके नाम पर तेलियरगंज में महाशय मसूरियादीन इंटर कॉलेज भी स्थापित है। दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री का दूसरा कार्यक्रम दोपहर 2 बजे NRIPT ग्राउंड में है। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। मुख्यमंत्री का यह संबोधन स्थानीय विकास, सरकार की उपलब्धियों और राजनीतिक मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद दोपहर 3 बजे योगी गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा संबंध शिक्षक एमएलसी चुनाव से है। ऐसे में मुख्यमंत्री का संबोधन शिक्षक स्नातकों के बीच पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और प्रत्याशी के समर्थन में रहेगा। कसारी-मसारी में 602 फ्लैट वाले पद्म लोक अपार्टमेंट का भूमिपूजन करेंगे योगी शाम करीब 4.15 बजे कसारी-मसारी पहुंचेंगे। यहां माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर पद्म लोक अपार्टमेंट का भूमिपूजन करेंगे। PDA इस आवासीय परियोजना का निर्माण कराएगा। PDA के सचिव विनीत कुमार सिंह के अनुसार, लगभग 9,811.35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्रस्तावित इस परियोजना में 14 मंजिला इमारत बनाई जाएगी। इसमें कुल 602 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट में दो बेडरूम, हॉल और किचन (2BHK) की सुविधा होगी। इसका क्षेत्रफल 56.45 वर्ग मीटर रहेगा। परियोजना में आवासीय सुविधाओं के साथ पार्किंग, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम की व्यवस्था भी है। इसके अलावा स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल और कामर्शियल कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। पीपलगांव में 556 पीएम आवासों के लाभार्थियों को सौंपेंगे चाबी भूमि पूजन के बाद योगी प्रयागराज के पीपलगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए 556 फ्लैटों के लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे। PDA ने अप्रैल 2025 में लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अफसरों ने जायजा लिया योगी के प्रयागराज दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। बुधवार को पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और एडिशनल पुलिस आयुक्त अजयपाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। दोपहर बाद पुलिस लाइन में सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रमों के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस, प्रशासन और पीडीए के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User