मासूम को गोद में लेकर दुलारा VIDEO:बुजुर्ग महिला को कंधों का सहारा मिला, पांडु नदी के उफान में NDRF का ‘अपनों’ जैसा साथ
कानपुर में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई। घरों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं फंस गए तो NDRF ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। लगातार दिन-रात NDRF के जवान लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे। इस दौरान जलभराव वाले इलाकों से कुछ ऐसे दिल को छू लेने वाले पल सामने आए, जिन्हें देखकर लगा कि अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी के बीच ये जवान लोगों को अपने परिवार की तरह बचाने में जुटे हैं। बिहारीपुरवा इलाके की पहली तस्वीर में एक महीने के नन्हे मासूम को NDRF का जवान लेकर बाहर निकलता नजर आया। मोटर बोट से उतरते समय बच्चे की मां ने उसे जवान की गोद में दे दिया। इस दौरान भावुक कर देने वाला पल कैमरे में कैद हो गया। बच्चे को गोद में लेने के बाद जवान उसे प्यार-दुलार करता नजर आया। दूसरी तस्वीर उस वक्त की है, जब NDRF की टीम 70 वर्षीय कविता को मोटर बोट से सुरक्षित बाहर लेकर आई। बुजुर्ग महिला पानी में खड़ी बोट से उतर भी नहीं पा रही थीं। ऐसे में NDRF के जवान ने उन्हें गोद में उठाया और पानी से बाहर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। तीसरी तस्वीर एक मासूम बच्ची की है। गलियों और आंगन में दौड़कर खेलने के लिए कई दिनों से परेशान बच्ची जलभराव के बीच पानी में कागज की नाव चलाती नजर आई। पानी से भरी गलियों में बच्ची की यह मासूमियत बाढ़ के बीच भी जिंदगी के रंगों को बयां करती दिखी।
देखिए बाढ़ के बीच NDRF जवानों की इंसानियत और मासूमियत से भरे ऐसे ही दिल को छू लेने वाले VIDEO...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)