माता के भवन में झालर लगाते समय लगा करंट:24 वर्षीय युवक झुलसा, भाई बोला- बिजली का काम करने निकला था; ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
फिरोजाबाद शहर के होंडा वाला बाग स्थित माता रानी के भवन में शनिवार रात झालर लगाते समय करंट लगने से 24 वर्षीय युवक झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गंज, गली नंबर छह निवासी रवि बाबू का 24 वर्षीय पुत्र शांतनु बिजली का काम करता है। शनिवार रात वह होंडा वाला बाग स्थित माता रानी के भवन में लाइटिंग का काम करने पहुंचा था। भवन में झालर लगाते समय अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलसकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। घायल के भाई करण कपूर ने बताया कि शांतनु बिजली का काम करता है। शनिवार रात भी वह काम करने के लिए घर से निकला था। भवन में झालर लगाते समय उसे करंट लग गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी का कहना है कि परिजनों के द्वारा पुलिस में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)