माता शाकुंभरी देवी मेले में सामान की कीमत पर बवाल:20 रुपए की बोतल 25 में बेच रहे, प्रधान पति ने प्रशासन से कार्रवाई मांगी
सहारनपुर में माता शाकुंभरी देवी के दरबार में लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं से निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगा है। रविवार सुबह करीब 8 बजे थरोली गांव के प्रधान पति संदीप चौधरी की कुछ दुकानदारों से इसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संदीप चौधरी ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और निर्धारित दरों पर सामान की बिक्री सुनिश्चित करने की मांग की है। 10 रुपये का सामान 20 में बेचने का आरोप संदीप चौधरी के मुताबिक, मेले में कुछ दुकानदार सामान की तय कीमत से अधिक पैसे ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 रुपये का सामान 20 रुपये में और 20 रुपये की पानी की बोतल 25 रुपये में बेची जा रही है। उनका कहना है कि जब श्रद्धालु निर्धारित कीमत पर सामान मांगते हैं, तो दुकानदारों के साथ विवाद की स्थिति बन जाती है। वायरल वीडियो में दुकानदारों से बहस करते दिखे संदीप सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में संदीप चौधरी दुकानदारों से सामान की कीमत को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुकानदार भी अपना पक्ष रखते हुए उनसे बहस करते दिखाई देते हैं। वीडियो में एक दुकानदार कथित तौर पर सामान तय कीमत पर देने की बात कहता नजर आता है। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होती है। प्रशासन की व्यवस्थाओं की तारीफ, अधिक वसूली पर जताई नाराजगी संदीप चौधरी ने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं बेहतर की गई हैं। रास्ते अच्छे हैं और पुलिसकर्मी भी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार अधिक कीमत वसूलकर इन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि दूर-दराज के जिलों से श्रद्धालु माता के दरबार में आस्था लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में सामान की बिक्री के नाम पर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने की मांग संदीप चौधरी ने प्रशासन से मांग की कि मेले में दुकानों पर सामान की निर्धारित कीमतों की सूची स्पष्ट रूप से लगवाई जाए। साथ ही, अधिक पैसे वसूलने की शिकायतों की जांच कर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु विवाद से बचने के लिए विरोध नहीं करते और मजबूरी में अधिक पैसे दे देते हैं। ऐसे में प्रशासन को मेले में दुकानों की नियमित निगरानी करनी चाहिए। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)