मेडिकल कॉलेज में जच्चा-बच्चा की मौत, जांच कमेटी बनी:5 सदस्यीय टीम 3 दिन में देगी रिपोर्ट, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

Oct 13, 2026 - 14:39
0
मेडिकल कॉलेज में जच्चा-बच्चा की मौत, जांच कमेटी बनी:5 सदस्यीय टीम 3 दिन में देगी रिपोर्ट, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में जांच होगी। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर मंगलवार को पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है, जिसे तीन दिन में रिपोर्ट सौंपनी है। सदर कोतवाली के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की पत्नी गुड़िया गुप्ता (22) नौ माह की गर्भवती थीं। परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें कई बार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, पर हर बार वापस भेज दिया जाता था। शनिवार को दोबारा प्रसव पीड़ा होने पर गुड़िया को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। देर रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जांच की मांग की। प्राचार्य के निर्देश पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने यह कमेटी गठित की है। डॉ. प्रकाश कुमार अध्यक्ष हैं, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. अरुणेश, डॉ. ब्रजभूषण मल्ल और डॉ. माया सिंह सदस्य हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User