मेडिकल कॉलेज में पूर्व सांसद से अभद्रता का आरोप:कानपुर देहात मे धक्का-मुक्की-गालीगलौज पर सुरक्षा कर्मी 10 दिन निलंबित

Oct 07, 2026 - 14:50
0
मेडिकल कॉलेज में पूर्व सांसद से अभद्रता का आरोप:कानपुर देहात मे धक्का-मुक्की-गालीगलौज पर सुरक्षा कर्मी 10 दिन निलंबित
कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार करीब 10 बजे उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी अपने गुरुकुल के बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पूर्व सांसद आम मरीजों की तरह पर्ची बनवाने के लिए करीब एक घंटे तक लाइन में लगे रहे। आरोप है कि इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के एक सुरक्षा कर्मी ने पूर्व सांसद के साथ अभद्रता की। धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के आरोप के बाद मौके पर माहौल गर्म हो गया। पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। अनिल शुक्ल वारसी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार पर्ची बनवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, जबकि डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते। उन्होंने दावा किया कि कई डॉक्टर 11 बजे के बाद आते हैं और स्टाफ की भी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति रहती है। पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के बोलबाले का भी आरोप लगाया। वारसी बोले बीजेपी की सरकार के विमल यादव नाम का व्यक्ति अस्पताल को लूट रहा है क्या ब्रजेश पाठक को ध्यान नहीं देना चहिए उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन और मुख्यमंत्री को भेजेंगे। साथ ही सरकार में मंत्री पत्नी होने के बावजूद व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए लड़ रहे हैं और सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता ने बताया कि आरोपी सुरक्षा कर्मी को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के वीडियो, फोटो और पूरी जानकारी शासन-प्रशासन को भेज दी गई है। डॉक्टरों के समय पर नहीं रहने के आरोपों को प्राचार्य ने गलत बताया। पूर्व सांसद करीब दो घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User