'मेरी हत्या हो सकती है, 1 करोड़ की सुपारी दी':जितेंद्र नारायण बोले- मुसलमानों को खुश करने की प्लानिंग हो रही; 2021 में छोड़ा था इस्लाम

Oct 04, 2026 - 15:36
0
'मेरी हत्या हो सकती है, 1 करोड़ की सुपारी दी':जितेंद्र नारायण बोले- मुसलमानों को खुश करने की प्लानिंग हो रही; 2021 में छोड़ा था इस्लाम
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। रिजवी धर्म बदलकर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर बन चुके हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की सुपारी दी जा चुकी है। चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। सेंगर का दावा है कि उन्हें अपने सूत्रों से बेहद पुख्ता जानकारी मिली है। तिहाड़ जेल में बंद एक नामी अपराधी को पुलिस कस्टडी या कोर्ट पेशी के दौरान उनकी हत्या करने के लिए 1 करोड़ रुपए की सुपारी दी गई है। ‘जिस बिल्डिंग में रहता हूं, वहां कैमरे लगाकर रेकी हो रही’ सेंगर ने आगे कहा कि वे जिस इमारत में रह रहे हैं, उसी में सीक्रेट कैमरे लगाकर उनकी और सुरक्षाकर्मियों की हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग की जा रही है। ये सब पूर्व मुस्लिमों में दहशत फैलाने और कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए किया जा रहा है। सीएम योगी और गृह मंत्रालय को भेजी चिट्ठी मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंगर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्रालय और यूपी गृह विभाग को पत्र लिखा है। सेंगर का दावा है कि उन्होंने इस पत्र में साजिशकर्ताओं के नाम और उनसे जुड़े आतंकी नेटवर्क के इनपुट्स भी शेयर किए हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि जांच कर जल्द ठोस कार्रवाई की जाए, वरना चुनाव से पहले उनकी जान जा सकती है। 2021 में छोड़ा था इस्लाम लखनऊ के रहने वाले वसीम रिजवी उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के लंबे समय तक अध्यक्ष रह चुके हैं। दिसंबर 2021 में गाजियाबाद के दासना देवी मंदिर में उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रखा, जिसे बाद में बदलकर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर कर लिया। पहले भी जताई है जान का खतरा धर्म परिवर्तन के बाद सेंगर लगातार अपने बयानों और वक्फ संपत्तियों में कथित धांधली के खिलाफ आवाज़ उठाने को लेकर विवादों में रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया हो। दिसंबर 2025 में भी लखनऊ के सहादतगंज में उन पर हमले का दावा किया गया था, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। ----------- ये भी पढ़ें- अखिलेश बोले-लड़ाई ये नहीं कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी:कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर खींचतान के बीच कहा-मकसद गठबंधन की जीत यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर असमंजस और खींचतान बढ़ती जा रही है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग से ज्यादा जीत मायने रखनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User