मेरठ में 15 से 17 अक्टूबर तक बूंदाबांदी के आसार:रात के तापमान में गिरावट, दिन में गर्मी और उमस बरकरार

Oct 11, 2026 - 08:51
0
मेरठ में 15 से 17 अक्टूबर तक बूंदाबांदी के आसार:रात के तापमान में गिरावट, दिन में गर्मी और उमस बरकरार
मेरठ में दो दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर बना हुआ है। मेरठ में अधिकतम तापमान अभी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 15 से 17 अक्टूबर तक बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं, अगले 24 घंटे तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के अनुसार, 15 से 17 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में गर्मी का एहसास बना रहेगा। आसमान साफ रहने पर दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना भी है। आज मेरठ में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में बीते दिन का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात के तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हो रहा है। मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 81 दर्ज किया गया। अलग-अलग निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता के आंकड़े इस प्रकार रहे: - गंगानगर: 59 - जयभीम नगर: 72 - एमआईटी कॉलेज: 109 - पल्लवपुरम: 84

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User