मेरठ में 300 अवैध शराब पेटी के साथ तस्कर गिरफ्तार:चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहा था, पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

Sep 27, 2026 - 12:35
0
मेरठ में 300 अवैध शराब पेटी के साथ तस्कर गिरफ्तार:चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहा था, पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने रविवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चेकिंग के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने एक कैंटर से चंडीगढ़ मार्का शराब की 300 पेटियां बरामद कीं और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेप किसके इशारे पर भेजी गई थी और बिहार में इसे किसे सौंपा जाना था। इसके लिए आरोपी से पूछताछ के साथ कैंटर और उसके संपर्कों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। खड़ौली चौकी के पास संदिग्ध कैंटर को रोका पुलिस के मुताबिक, खड़ौली चौकी प्रभारी अशोक नौहवार टीम के साथ हाईवे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कैंटर संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकवाकर चालक से पूछताछ की। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में मिली शराब की पेटियां कैंटर के अंदर शराब की पेटियां रखी हुई थीं। गिनती करने पर इनकी संख्या 300 निकली। शराब चंडीगढ़ मार्का की बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फिरोजपुर का रहने वाला है आरोपी पूछताछ में चालक ने अपना नाम जोगिंदर बताया। वह फिरोजपुर, पंजाब का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार जा रहा था, जहां इसकी सप्लाई की जानी थी। किसके कहने पर भेजी गई, जांच जारी पुलिस अब आरोपी के बताए रास्ते और संपर्कों की जानकारी खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किस व्यक्ति के कहने पर भेजी गई थी और बिहार में इसे किसे सौंपना था। कैंटर के दस्तावेज और आरोपी के मोबाइल की भी जांच की जा सकती है। पुलिस ने शराब और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User