मेरठ में आचार्य सौरभ सागर आगमन:प्रवचन और संस्कार शिविर होगी आयोजित, मानसिक शांति और हीलिंग पर चर्चा
मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी में 7 अक्टूबर को आचार्य श्री सौरभ सागर का मंगल आगमन होगा। इस अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से 9 बजे तक आचार्य श्री के मंगल प्रवचन से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संस्कार शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन और सकारात्मक सोच से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद डॉ. यशिका जैन आयुर्वेद के माध्यम से Emotional Healing एवं Sound Healing के संबंध में जानकारी देंगी। इसके पश्चात शंका समाधान का आयोजन होगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण रहेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)