मेरठ में जाटों का केंद्रीय आरक्षण बहाल कराने की मांग:मांग पूरी नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
मेरठ में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने जाट समाज के केंद्रीय आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर उठाया गया है। सोमवार को समाज के प्रतिनिधियों ने मेरइ कमश्नरी पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से जाटों का केंद्रीय आरक्षण बहाल कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मामले की प्रभावी पैरवी नहीं की गई, जिसके चलते जाट समाज को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जाट समाज के आरक्षण से जुड़े मामले में कई तथ्य समाज के पक्ष में हैं, इसके बावजूद मजबूत पैरवी नहीं होने से आरक्षण बहाली का मामला आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए जाटों का केंद्रीय आरक्षण बहाल कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर ले जाया जाएगा। जाट समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आरक्षण बहाली के लिए व्यापक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की रणनीति बनाई जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)