मेरठ में महिला चौपाल आयोजित:मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया

Oct 15, 2026 - 13:09
0
मेरठ में महिला चौपाल आयोजित:मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के पाली गांव स्थित सरकारी स्कूल में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिला चौपाल आयोजित की गई। इसमें क्षेत्राधिकारी सरधना और थाना सरधना पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया गया। इस दौरान 1090, 181, 112, 1098, 102 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User