मेरठ में ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को कुचला:मौके पर मौत, चालक फरार; दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जंगेठी के पास हादसा

Oct 20, 2026 - 13:53
0
मेरठ में ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को कुचला:मौके पर मौत, चालक फरार; दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जंगेठी के पास हादसा
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव जंगेठी के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर शव पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्कूटी के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की ओमनगर कॉलोनी निवासी विजेंद्र (70) के रूप में होने की बात सामने आई है। ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव जंगेठी के पास पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान सरधना की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सही पहचान कराने का प्रयास जारी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। फ़िलहाल मृतक की पहचान ओमनगर कॉलोनी निवासी विजेंद्र 70 साल के रूप में होने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ट्रैक्टर और फरार चालक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User