महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलीं शोभायात्राएं, जगह-जगह हुए आयोजन:आकर्षक झांकियों के साथ निकले डोले, हवन-यज्ञ कर मांगी समाज की सुख-समृद्धि

Oct 11, 2026 - 23:06
0
महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलीं शोभायात्राएं, जगह-जगह हुए आयोजन:आकर्षक झांकियों के साथ निकले डोले, हवन-यज्ञ कर मांगी समाज की सुख-समृद्धि
महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। बैंड-बाजों, महाराजा अग्रसेन के जयकारों और आकर्षक झांकियों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कहीं महाराजा अग्रसेन का डोला आकर्षण का केंद्र रहा तो कहीं 18 राजकुमारों और देवियों की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुंदू कटरा से निकली शोभायात्रा अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा की ओर से शोभायात्रा से पहले महाराजा अग्रसेन का दूध से अभिषेक किया गया। महाराजा अग्रसेन के डोले के साथ 18 नाग कन्याओं और 18 राजकुमारों के डोले शामिल रहे। शोभायात्रा डिफेंस एस्टेट स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर मधु नगर, बुंदू कटरा, गोपालपुर और सेवला होते हुए अग्रधाम सेवा सदन पहुंची। यहां दीप प्रज्ज्वलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और अग्र माता-पिता के साथ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल (आईपीएस), महेश गोयल, योगेश कंसल, भगवान दास बंसल और दिनेश चंद्र बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कमला नगर में नौ देवियों का डोला सद्भावना पार्क समिति, कमला नगर की शोभायात्रा में 18 राजकुमारों और नौ देवियों का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान गणेश, महादेव और मां लक्ष्मी की झांकियां भी निकाली गईं। आरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा अग्रवाल सेवा सदन पर संपन्न हुई। इसमें मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विनोद गर्ग, महेश अग्रवाल, डॉ. तरुण सिंघल और अभिषेक अग्रवाल (डीसीपी आगरा) सहित अन्य लोग शामिल रहे। बल्केश्वर में एकता महायज्ञ अग्रवंश एकता समिति ने श्री अग्रसेन वाटिका में सामाजिक एकता, सद्भाव और विश्व शांति के लिए महायज्ञ कराया। संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल और समाजसेविका सुमन गोयल ने महाराजा अग्रसेन के ‘एक रुपया और एक ईंट’ के संदेश को जरूरतमंदों की मदद की प्रेरणा बताया। यहां फैंसी ड्रेस, मेहंदी, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी हुईं। मादिया कटरा में हवन-यज्ञ अग्रवाल महासभा की ओर से मादिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ हुआ। अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आहुतियां दी गईं। नितेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के समानता, सेवा और सहयोग के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विष्णु बिहारी, डॉ. मंजू बंसल, सुशील अग्रवाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User