महाषष्ठी पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित:मुरादाबाद में विधि-विधान से हुई पूजा, श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया
मुरादाबाद में सर्वोदय विकास समिति ने श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन किया है। शुक्रवार को महाषष्ठी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान से पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली मांगी। कार्यक्रम में समिति के सचिव डॉ. तुषार विश्वास ने गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद श्रद्धालुओं और मौजूद लोगों को प्रसाद बांटा गया। पूजा के दौरान समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर समिति के संस्थापक डॉ. प्रदीप कुमार विश्वास, अध्यक्ष डॉ. दिवाकर विश्वास, उपाध्यक्ष सुपती विश्वास, पूजा महासचिव राम कर्माकर और मुख्य कोषाध्यक्ष सहदेव चंद्र मंडल मौजूद थे। इनके साथ रॉबिन मजूमदार, पुरोहित पं. सर्वाशीष भट्टाचार्य, पूजा मीडिया प्रभारी आर्यन भटनागर समेत कई अन्य सदस्य और झूमर बिस्वास, लक्ष्मी विश्वास, अर्चना मजूमदार जैसी महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)