महाष्टमी पर मां दुर्गा की भक्ति:माता रानी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए; क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की

Oct 19, 2026 - 08:08
0
महाष्टमी पर मां दुर्गा की भक्ति:माता रानी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए; क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की
गोंडा के पड़रिया में शारदीय नवरात्र की महाष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत पड़रिया के मर्दन सिंह पुरवा में मां दुर्गा की भव्य आरती एवं पूजन-अर्चन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर माता रानी को विधि-विधान से 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा आयोजन स्थल गूंज उठा। आचार्य आशुतोष पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक संपन्न कराया। मुख्य यजमान राधेश्याम ने माता रानी की आरती उतारकर परिवार, गांव क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। ग्राम प्रधान विवेक सिंह ने माता रानी के चरणों में 11 हजार रुपये की भेंट की। संतोष पाल, विनोद, दीपक सिंह, विकास सिंह, अनिल, विवेक पाल, अमरेश, मुन्ना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User