महिला पर्यटक की माफी, कहा- सेना का सम्मान करती हूं:लद्दाख में रास्ता बंद होने पर कहा था- हम जेन जी हैं, बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे
लद्दाख के करगिल जिले में रास्ता बंद होने पर सेना पर चिल्लाने वाली महिला ने गुरुवार को माफी मांग ली। NDTV से बातचीत में उसने कहा कि, मैं सेना से माफी मांगती हूं। मेरा इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था। दरअसल महिला पर्यटक का सुरक्षाबलों से बहस का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो 26 जुलाई का था। वीडियो में महिला सेना के जवानों से पूछ रही है कि टूरिस्ट्स को क्यों रोका जा रहा है। सेना के जवानों को हमारे टैक्स से सैलरी मिलती है। हम जेन-जी हैं, इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सैनिकों का बचाव किया उमर अब्दुल्ला ने जेन-जी बयान पर सवाल उठाया जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने Gen Z को धमकी के तौर पर इस्तेमाल करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी कथित अपमान पर पूरी पीढ़ी की पहचान को धमकी की तरह इस्तेमाल करने से Gen Z की छवि खराब होती है। मिनामार्ग चेक पोस्ट पर टूरिस्ट्स की सुरक्षा के लिए सड़क बंद की जाती है --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प, कई घायल कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार देर रात ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच जनरल मीटिंग में हिंसक झड़प हो गई। कई छात्र घायल हुए और कैंपस में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)