महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान:एंटी रोमियो टीमों ने सरकारी योजनाएं, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन नंबर बताए

Oct 09, 2026 - 18:17
0
महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान:एंटी रोमियो टीमों ने सरकारी योजनाएं, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन नंबर बताए
यूपी सरकार की मंशानुसार और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, चंदौली के सभी थानों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए "मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)" के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना', 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', 'वन स्टॉप सेंटर' और '181 महिला हेल्पलाइन' जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनी अधिकारों के प्रति भी सजग किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के इस द्वितीय चरण में महिलाओं और बालिकाओं के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता पर विशेष बल दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User