महिलाओं की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम:तेलीबाग में छात्राओं को सुरक्षा और सहायता सेवाओं की जानकारी दी

Oct 16, 2026 - 13:08
0
महिलाओं की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम:तेलीबाग में छात्राओं को सुरक्षा और सहायता सेवाओं की जानकारी दी
लखनऊ के तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकूलाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्राओं को किसी भी तरह के उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में निर्भीक होकर शिकायत करने और उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने किया। इसमें महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User