महिलाओं से ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार:सुनार और कारीगर पकड़े गए, 3 मुख्य आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी
बिजनौर की शेरकोट पुलिस ने महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े सुनार हृदेश कुमार और उसके कारीगर पुलकित को पकड़ा है। उनके पास से 5 हजार रुपये नकद और एक सोने का कुंडल मिला है। ठगी के मुख्य आरोपी असलम, जैक्शन और कालिया फरार हैं। ये आरोपी अस्पतालों के बाहर बीमार महिलाओं को ठीक करने का झांसा देते थे। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शेरकोट की कमलेश भी इसी ठगी का शिकार हुईं। उन्हें तंत्र-मंत्र से परेशानी दूर करने का भरोसा देकर, लौंग, इलायची और उनके कुंडल पुड़िया में रखकर गायब कर दिए गए। सीसीटीवी फुटेज से हृदेश और पुलकित पकड़े गए। हृदेश बाजार कीमत से आधे दाम पर कुंडल खरीदता था। डेढ़ साल में उसने करीब 15 लाख रुपये के गहने खरीदे थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)