महोबा में बंद पड़ी 66 KV लाइन के तार चोरी:ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत युवक पकड़ा गया, जेई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

Oct 16, 2026 - 23:47
0
महोबा में बंद पड़ी 66 KV लाइन के तार चोरी:ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत युवक पकड़ा गया, जेई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव में बिजली विभाग के करीब 7 कुंतल पुराने तार चोरी करने का मामला सामने आया है। ट्यूबवेल कनेक्शन के असिस्ट बिलिंग और जीपीएस टैगिंग के काम से पहुंचे संविदा लाइनमैनों की सतर्कता से तार ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादते समय एक युवक पकड़ा गया। बिजली विभाग के मुताबिक, बरामद तार की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। संदिग्ध ट्रैक्टर देखकर लाइनमैनों को हुआ शक जानकारी के मुताबिक, संविदा लाइनमैन अशोक और बाबू दिसरापुर गांव में काम के सिलसिले में पहुंचे थे। वहां उन्हें बिजली विभाग के पुराने डॉग कंडक्टर वायर के बंडल पड़े दिखाई दिए। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने बजरिया 33/11 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष पांडेय को सूचना दी। जेई के निर्देश पर कर्मचारियों ने दूर से निगरानी रखी। इसी दौरान किड़ारी गांव निवासी रोहित कुमार यादव महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंचा और तार लादने लगा। बंद पड़ी 66 केवी लाइन से तार काटने का आरोप सूचना मिलने पर जेई आशीष पांडेय मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक रोहित को पकड़ लिया। बिजली विभाग के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तार विभाग की 66 केवी लाइन के हैं, जो लंबे समय से बंद पड़ी थी। आरोप है कि उसने पिछले कुछ दिनों में रात के अंधेरे में तार काटे थे और उन्हें बेचने के लिए बाहर ले जाने की तैयारी कर रहा था। जेई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच बरामद तार का वजन करीब 7 कुंतल बताया गया है। विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आरोपी रोहित कुमार यादव के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User