महोबा में लाइनमैन की हाईटेंशन करंट लगने से मौत:महोबकंठ में काम करते समय हुआ हादसा, शटडाउन के बाद भी करंट की चपेट में आने से गई जान
महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के घटेरा गांव में 32 साल के संविदा लाइनमैन विजय सिंह राजपूत की करंट लगने से मौत हो गई। वे नई हाईटेंशन लाइन पर सटडाउन लेकर काम कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। यह जानकारी उनके पारिवारिक भाई रामसिंह ने दी। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण विजय को सीएचसी पनवाड़ी ले गए, जहां डॉक्टर रविंद्र भारती ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय अपने पीछे चार साल की बेटी मिस्टी और दो साल के बेटे सुशांत को छोड़ गए हैं। उनकी मां हरकुंवर और पत्नी छाया का बुरा हाल है। सवाल उठ रहा है कि शटडाउन लेने के बाद भी लाइन में करंट कैसे आया। हादसे की असली वजह और जिम्मेदार कौन है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। पनवाड़ी के जूनियर इंजीनियर श्रीकांत नामदेव ने बताया कि विजय भरवारा पावर हाउस में तैनात थे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)