महोबा में निर्माणाधीन मकान में युवक का शव लटका मिला:शव लटकाने का लगाया आरोप, परिजन बोले- हत्या कर लटकाया

Oct 11, 2026 - 16:18
0
महोबा में निर्माणाधीन मकान में युवक का शव लटका मिला:शव लटकाने का लगाया आरोप, परिजन बोले- हत्या कर लटकाया
महोबा में शहर के भटीपुरा मोहल्ले में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान की चौखट से 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे भटीपुरा मोहल्ले के सुनसान इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन मकान की चौखट पर रामनरेश का शव रस्सी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और मृतक की पहचान कराई। जानकारी मिलने पर रामनरेश के दादा हरदयाल, दादी फूलारानी और चाचा दौलत भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया मृतक के दादा हरदयाल और दादी फूलारानी का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने उनके नाती की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रस्सी से लटका दिया। परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले रामनरेश का संबंधित युवकों से विवाद हुआ था और मारपीट भी हुई थी। उनका दावा है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक के चाचा दौलत ने बताया कि पहले भी आपसी विवाद के दौरान हंसिया और कुल्हाड़ी तक चल चुकी है। परिजनों ने यह भी दावा किया कि शव जिस रस्सी से लटका मिला, वह देवी पंडाल में इस्तेमाल होने वाली रस्सी है। उन्होंने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User